विटामिन C की खान हैं ये 7 सुपर फ्रूट

विटामिन C की खान हैं ये 7 सुपर फ्रूट

सेहतराग टीम

क्या आपने सोचा है कि शरीर का स्वस्थ होना किन चीजों पर निर्भर करता है। अगर गौर करेगें तो हम यही पाएगें कि शरीर तभी स्वस्थ रहेगा जब आपका खान-पान सही रहेगा। अगर अच्छे खान-पान की बात करें तो इसमें फल और आनाज और अन्य चीजें ही आती हैं। अगर खान-पान बेहतर तरीके से हो तो शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां कभी भी आपके नजदीक नहीं आएंगी। जैसे अगर नियमित रूप से फलों का सेवन किया जाए तो शरीर में नमी बनी रहती है साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। अगर बीमारियों को दूर रखना है तो सबसे जरूरी है कि आपकी पाचन शक्ति ठीक रहे और फलों के सेवन से ना सिर्फ प्रतरोधक क्षमता व पाचन शक्ति बेहतर रहती है बल्कि इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।

पढ़ें- विटामिन 'सी' से ये गंभीर बीमारियां होगीं दूर, जानें क्या हैं फायदे

जानकारों के मुताबिक फलों का सेवन करना शरीर के लिए बहुत आवशयक है। क्योंकि विटामिन सी का उपयोग हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। विटामिन सी के रोजाना सेवन से हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलता है। विटामिन सी झुर्रियों को ठीक करने में काफी लाभदायक होता है। विटामिन सी हमारे शरीर के सबसे छोटे सेल को एकजुट करके रखता है। यह शरीर के रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ में हड्डियों को जोड़ने वाला कोलाजेन नामक पदार्थ, रक्त वाहिकाएं, लाइगामेंट्स, कार्टिलेज आदि को भी निर्माण के लिए विटामिन सी की आवशकता होती है। विटामिन सी के नियमित उपयोग से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। आइए, जानते हैं विटामिन c पाए जाने वाले फलों के बारे में....

पढ़ें- इन खाद्य पदार्थों में पाया जाता है हाई कैल्शियम, सालों तक शरीर को बचाएंगे हर दर्द से

विटामिन C पाए जाने वाले फल:

1- संतरा- 

संतरा गुणों की खान होता है। इसमें विटामिन सी एवं फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं जो  शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं।संतरे में एंटीआक्सीडेट्स अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर के प्रभाव को नष्ट करता है।अपच, जोडों का दर्द और पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए संतरे का जूस पीएं।

2- आंवला-

आंवला विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। आंवले की तासीर भी बहुत ठंडी होती है। एक कप ताजे आंवले में 41.5 एमजी विटामिन सी रहता है। हमारे शरीर में आयरन को अवशोषित करने के लिए विटामिन सी की आवश्यकता पड़ती है। यह कोलैजन के गठन में भी मददगार है। स्वस्थ हड्डियों, मांसपेशियों, कार्टिलेज और ब्लड वेसल्स को बनाए रखने में भी हमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी की आवश्यकता पड़ती है।

3- अंगूर-

अंगूर प्राकृतिक फल है। यह हर तरह से आपके लिए फायदा करता है। अंगूर में कैलोरी, फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी, ई और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अंगूर प्राकृति का एैसा फल है जिसमें हर तरह के उत्तम गुण हैं जो सेहत और उम्र को बढ़ाने में मददगार होते हैं।अंगूर कई रोगों में लाभ देता है जैसे टी बी, कैंसर, रक्त विकार और पारिया जैसे रोगों का अंत करने में लाभदायक है।

पढ़ें- सर्दियों में इन फलों के सेवन से बढ़ती है यौन क्षमता

4- एवोकेडो-

एवोकेडो में ओमेगा 9 फैटी एसिड की काफी मात्रा पायी जाती है। यह फैट को ऊर्जा में बदलने का काम करती है साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाता है। एवोकेडो के अलावा ओमेगा 9 फैटी एसिड ऑलिव ऑयल व नट्स में भी पाया जाता है।

5- शिमला मिर्च-

शिमला मिर्च के सेवन से विटामिन सी भरपूर मात्रा में शरीर को प्राप्त होता है । यह गंभीर रोगों की संभावना को कम करता है और एंटी आक्सीडेंट की भूमिका निभाता है। विटामिन सी मस्तिष्क के कार्यकलापों में मदद करता है और इससे स्ट्रेटस भी दूर होता है । इससे केलोस्ट्रोल की मात्रा भी कम होती है।

5- नारियल-

नारियल में फाइबर व विटामिन ए,बी,सी और खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो मोटापे से परेशान लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है। इसमें कोलेस्ट्राल और वसा नहीं होता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति ठीक रहती है और शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।

6- कच्चा केला-

कच्चे केले का भोजन में उपयोग कर शरीर के लिए जरूरी विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन सी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। विटामिन सी एंटी-ऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है जो स्किन इन्फेक्शन से बचाने के साथ ही कई बीमारियों से भी लड़ने में सहायक होता है। इसकी कमी से स्कर्वी, एनीमिया, मसूड़ों की समस्या और हार्ट से संबंधित कई बीमारियों का खतरा बना रहता है।

पढ़ें- जानें कौन सी हरी पत्तेदार सब्जी शरीर के लिए कितनी फायदेमंद

विटामिन C के अन्य स्रोत:

  • टमाटर
  • नारंगी
  • नींबू
  • बेर
  • अमरूद
  • सेब
  • कटहल
  • शलगम
  • पुदीना
  • मूली के पत्ते
  • मुनक्का
  • दूध
  • चुकंदर
  • चौलाई
  • बंदगोभी
  • हरा धनिया
  • पालक

 

इसे भी पढ़ें-

जानें विटामिन एफ शरीर के लिए जरूरी क्यों हैं, ये हैं इसकी कमी पूरा करने के स्रोत

सर्दियों का सुपरफ्रूट होता है संतरा, दूर करें इससे जुड़े कुछ भ्रम

डायबिटीज से परेशान रहने वालों के लिए 5 सुपर फ्रूट

डायबिटीज पर यूं असर करता है अमरूद

दुनिया की 50 प्रतिशत आबादी में विटामिन डी की कमी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।